राज्य

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने समर्पण किया

नयी दिल्ली: गिरफ्तारी से करीब सप्ताह भर से बचते फिर रहे आम आदमी पार्टी के विवादित विधायक सोमनाथ भारती ने उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के कुछ घंटों बाद आज रात पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।

भारती की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।

भारती अपने वकीलों के साथ उत्तरी द्वारका थाने में पहुंचे। उनकी कार रात करीब 10:10 बजे थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस के समक्ष खुद को पेश किया।

मौके पर मीडियाकर्मियों के सामने भारती ने कार में बैठे बैठे भारतीय संविधान की एक प्रति लहराई जो उन्होंने अपने साथ ले रखी थी।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा की शिकायत पर उत्तरी द्वारका थाने में मामला दर्ज किया गया था।

AGENCY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button