कला/संस्कृति/साहित्य

डॉ. सच्चिदानंद जोशी को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार

साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् ने वर्ष 2019 के लिए अखिल भारतीय और प्रादेशिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 2019 के अखिल भारतीय पुरस्कारों के लिए 13 और प्रादेशिक पुरस्कारों के लिए 15 रचनाकारों को चुना गया है। अकादमी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव और प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सच्चिदानंद जोशी को अखिल भारतीय गजानन माधव मुक्तिबोध (कहानी) पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उनकी कृति ‘पलभर की पहचान’ के लिए दिया गया है। डॉ. जोशी के साथ डॉ. मनोज पाण्डेय, प्रो. मनीषा शर्मा, डॉ. कविता भट्ट, डॉ. आर. पी. सारस्वत, डॉ. इन्दु राव, श्री राजेश जैन, डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, प्रो. सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, श्री प्रशांत पोल, डॉ. सुधा गुप्ता ‘अमृता’, श्री संतोष रंजन, श्री अजय जैन ‘विकल्प’ को भी अखिल भारतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा दिए जाने अखिल भारतीय पुरस्कारों में रचनाकारों को एक लाख रुपया नकद, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। वहीं प्रादेशिक पुरस्कार प्राप्त करने वालों को पचास हजार रुपया नकद, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

अखिल भारतीय पुरस्कारों की सूची निम्मलिखित है-

  1. अखिल भारतीय गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार (कहानी) श्री सच्चिदानंद जोशी, दिल्ली को उनकी कृति ‘पलभर की पहचान’ के लिए।
  2. अखिल भारतीय पं. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार (निबंध) डॉ. मनोज पाण्डेय, नागपुर, को ‘आलोचना के नये परिप्रेक्ष्य’ के लिए।
  3. अखिल भारतीय राजा वीरसिंह देव पुरस्कार (उपन्यास) प्रो. मनीषा शर्मा, अमरकंटक को ‘ये इश्क… ’ के लिए।
  4. अखिल भारतीय आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार (आलोचना) डॉ. कविता भट्ट, उत्तराखण्ड को ‘भारतीय साहित्य में जीवन मूल्य’ के लिए।
  5. अखिल भारतीय पं. भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार (गीत एवं हिन्दी गजल) डॉ. आर. पी. सारस्वत, सहारनपुर को ‘तुम बिन’ के लिए।
  6. अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार (कविता) डॉ. इन्दु राव, हरियाणा को कृति ‘छांह संस्कृति की’ के लिए।
  7. अखिल भारतीय कुबेरनाथ राय पुरस्कार (ललित निबंध) श्री राजेश जैन, दिल्ली को कृति ‘ईश्वर की आत्मकथा’ के लिए।
  8. अखिल भारतीय विष्णु प्रभाकर पुरस्कार (आत्मकथा-जीवनी) डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, मोहाली को कृति ‘श्री गुरु नानक देवजी’ के लिए।
  9. अखिल भारतीय निर्मल वर्मा पुरस्कार (संस्मरण) प्रो. सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, इंदौर को कृति ‘बदलती हवाएं’ के लिए।
  10. अखिल भारतीय महादेवी वर्मा पुरस्कार (रेखाचित्र) श्री प्रशांत पोल, जबलपुर को कृति ‘वे पंद्रह दिन’ के लिए।
  11. अखिल भारतीय प्रो. विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार (यात्रा-वृत्तांत) डॉ. सुधा गुप्ता ‘अमृता’, कटनी को कृति ‘चलें भ्रमण की ओर’ के लिए।
  12. अखिल भारतीय भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार (अनुवाद) श्री संतोष रंजन, भोपाल को कृति ‘थेल्मा मेरी कोरिली’ के लिए।
  13. अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार (फेसबुक/ब्लॉग/नेट) इंदौर के श्री अजय जैन ‘विकल्प’ को।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button