देश/विदेश

नगमा अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की महासचिव नियुक्त

नयी दिल्ली: पूर्व अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा को अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की महासचिव नियुक्त किया गया वहीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को महिला कांग्रेस की दिल्ली इकाई की प्रमुख बनाया गया है।

नगमा मोरारजी ने कांगे्रस के लिए कई चुनावों में प्रचार किया है। नगमा और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ महिला कांग्रेस की 11 महासचिवों में शामिल हैं।

पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की टीम को अनुमोदित किया। इसमें नौ सचिव भी हैं।

पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा महिला कांगे्रस की प्रमुख हैं।

चारूलता तोकास को महाराष्ट्र महिला कांग्रेस की प्रमुख नियुक्त किया गया है जबकि सुशीला नेगी को हिमाचल प्रदेश इकाई का और सुब्रत्ता दत्ता को पश्चिम बंगाल इकाई का प्रमुख बनाया गया है।

एआईसीसी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इन नियुक्तियों के बारे में घोषणा की।

AGENCY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button