खासम-ख़ास

गर्भवती महिलाओं के लिए अंडा खाना काफी फायदेमंद

नई दिल्ली: हम सभी चाहते है कि हमारी सेहत हमेशा बनी रहे। सेहत बनाये रखने के लिए हम अपने भोजन में ऐसी चीजें खातें है जिससे कि हमें प्रोटीन मिलें।

सुबह का नाश्ता पूरे दिन की डाइट में सबसे अहम भूमिका निभाता है और अगर आपके नाश्ते का हिस्सा अंडा हो तो फिर बात ही क्या है। 

इसका सेवन न सिर्फ सर्दियां बल्कि हर मौसम में खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

अंडा खाना महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 पाया जाता है जो  ब्रेस्ट कैंसर से आपका बचाव करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए अंडा खाना काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से भ्रूण को विकसित करने में मदद मिलती है।

अंडे में अधिक मात्रा में विटामिन ए, डी, बी12 के साथ रिबाफ्लेविन, फास्‍फोरस, और फोलेट पाया जाता है। जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इससे आपका दिमाग मजबूत होने के साथ ये आखों की रोशनी भी बढाता है।

बहुत से लोग सोचते है कि अंडा खाने से वजन बढता है, लेकिन वास्तव में औसा कुछ नही है। अंडा खाने से आपको ज्यादा भूख नही लगती है, क्योंकि एक अंडे में 70 कैलोरी और 6 ग्राम प्रोटीन होता है। जो आपके बजन को बढनें नही देगा।

अंडे के सफेद भाग में अल्ब्यूमिन नाम का प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपके शरीर को सुबह के समय इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करेंगे तो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। जिससे आप दिनभर अपने आपको एनर्जी मिलेगी।

अंडे में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी भी अधिक मात्रा में पाई जाती है। जो आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेगी साथ ही इसमें अधिक मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड है जो आपके दातों को मजबूत भी रखता है।

SaraJhan News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button