राज्य

नारायणपुर डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपित गिरफ्तार 

आरा/अगिआंव: भोजपुर के नारायणपुर डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में कांड के मुख्य आरोपित भीम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार भीम यादव नारायणपुर थाना क्षेत्र के बघुअई गांव रहने वाला बताया जाता है।

एसपी के निर्देश पर पीरो एसीपीओ जयप्रकाश राय के नेतृत्व में उसके घर से दबोच लिया गया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित द्वारा हत्या की बात स्वीकार कर ली गयी हैं।

उन्होंने बताया कि हेरोइन बिक्री को लेकर उपजे विवाद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। एसपी के अनुसार नारायणपुर निवासी विनोद ंिसंह उर्फ बिटू व बघुअई का रहने वाला भीम यादव ब्राउन सुगर के धंधे से जुड़े थे।

दोनों का अपना-अपना एरिया था। एरिया का उल्लंधन करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसी कारण हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर निवासी व होटल संचालक विनोद सिंह समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 

Vijay Kumar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button