बोलबाज

बिहार विधानसभा चुनाव का एलान: जानें किसने क्या कहा 

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण का मतदान 12 अक्टूबर को, जबकि अंतिम चरण का मतदान पांच नवंबर को होगा। मतों की गिनती आठ नवंबर को होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने यहां कहा, “आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।”

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा। राज्य में कुल 62,779 मतदान केंद्रों पर मतदान होंगे।

घोषणा के साथ ही सभी दलों ने आगामी चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

1. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों को बिहार से पैदल भगाने की बात कही है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव अयोग की घोषणा का स्वागत किया है।

2. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव अयोग की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि पांच चरणों में चुनाव होना बिहार के लिए कोई नया नहीं है। सभी चुनाव के लिए तैयार हैं और अब चुनाव में चलेंगे।

3. भाजपा के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी से भी मुकाबला करने को तैयार है। पांच चरणों के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग का फैसला है।

4. लोक जनशक्ति पार्टी (लाजपा) के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा पिछले पांच वर्षो से चुनाव की तैयारी कर रही थी। उन्होंने कहा कि राजग का मकसद बिहार में सत्ताधारी गठबंधन को हराना है।

पिछले बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। भाजपा 102 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, और उसे 91 सीटों पर विजय मिली थी, वहीं जद (यू) ने 141 सीटों पर चुनाव लड़ा था, और उसे 115 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 168 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 22 सीटों पर ही जीत मिल पाई थी।

Sara Jhan News Desk 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button