राज्य

दिल्ली में डेंगू से सात साल की लड़की मौत, इस रोग के मामले ने 12 हजार का आंकड़ा पार किया

नयी दिल्ली: डेंगू ने शहर में सात साल की एक और लड़की की जान ले ली है जिससे इस शहर में इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़ कर 42 हो गई है। वहीं पिछले पांच दिनों में 1300 नये मामलों के साथ डेंगू का मामला 12,000 के आंकड़े को पार कर गया है।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जामिया नगर की रहने वाली लड़की को बीती रात सरिता विहार के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था और आज सुबह उसकी मौत हो गई।

हालांकि अनाधिकारिक रूप से डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या 42 है जबकि निकाय प्रशासन ने आधिकारिक आंकड़ा 32 बताया है। आज जारी की गई नगर निकाय की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है।

अकेले सितंबर में 6, 775 मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले छह साल में सबसे अधिक है। दिलचस्प है कि इस महीने के प्रथम तीन दिनों में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

इन मामलों में सर्वाधिक मामले दक्षिण दिल्ली में 2,578, उत्तर दिल्ली में 2,561 जबकि पूर्वी दिल्ली में सबसे कम 1502 दर्ज किए गए।

दिल्ली से बाहर से आने वाले 1829 लोगों की जांच में इस जानलेवा रोग की पुष्टि हुई। 

AGENCY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button