बाजार

केन्द्र सरकार की 149 परियोजनाएं देर से चल रही हैं

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार की बुनियादी ढांचे से जुड़ी कुल 174 परियोजनाओं के इस वित्त वर्ष में चालू होने की संभावना है जिनमें से 149 परियोजनाएं अपनी तय समयसीमा से देर से शुरू होंगी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री वी. के. सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया, 174 परियोजनाओं के अपनी तय समय-सीमा विस्तार संभावित समय सीमा के तहत वर्तमान वित्त वर्ष 2015-16 में चालू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, इनमें से दो परियोजनाएं तय समय से पहले शुरू हो रही हैं, 23 अपने तय समय पर चालू होंगी और 149 तय समय सीमा गुजरने के बाद शुरू होंगी। 

सरकार सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के तहत केन्द्र सरकार की 150 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाली अवसंचरनागत परियोजनाओं में तय समय सीमा से देरी और लागत में बढ़ोत्तरी की निगरानी करती है।

उन्होंने बताया कि परियोजनाओं को लागू कराने वाली एजेंसियों की ओर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह निगरानी की जाती है। 

उन्होंने कहा, एक जून, 2015 तक इस मंत्रालय की निगरानी में 766 परियोजनाएं हैं। इनमें से 237 परियोजनाएं तय समय से देरी से चल रही हैं।

Agency

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button