सिनेमा

‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के साथ व्यस्त हैं। यह उनके करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय शो है। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए अगले सप्ताह वापसी करने जा रही हैं।

अभिनेत्री (33) ‘क्वांटिको’ में रहस्यमयी अतीत वाली एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को अपनी शूटिंग की जानकारी ट्विटर पर दी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ एक ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म है।

फिल्म में रणवीर मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका उनकी प्रेमिका मस्तानी की भूमिका में हैं। वहीं, प्रियंका ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

AGENCY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button