देश/विदेश

आतंकवाद की आड़ में पाकिस्तान ने छेड़ रखा है छद्म युद्ध: राजनाथ सिंह

लखनऊ: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के जरिये भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह देश के लिए एक बड़ी चुनौती है।

सिंह ने कहा, “पाकिस्तान ने भारत के विरद्ध छद्म युद्ध छेड रखा है और यह हमारे लिए एक बडी चुनौती है। हमने इस मुद्दे पर कई देशों को भरोसे में लिया है ..हम कूटनीतिक उपाय भी कर रहे हैं।”

आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात :यूएई: के साथ सहयोग और खुफिया सूचनाओं को साझा करने के लिए हुए समझौते का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह हमारी बड़ी कूटनीतिक कामयाबी है।

गृह मंत्री यहां हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर लिमिटेड की तरफ से आयोजित शिखर समागम में भारत की प्रगति और सुरक्षा की दशा एवं दिशा विषय पर बोल रहे थे।

सिंह ने कहा, “पाकिस्तान बार बार संघर्ष-विराम समझाौते का उल्लंघन कर रहा है, मगर भारत भी इसका मुंह तोड़ जवाब दे रहा है।” 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन के साथ लगी देश की सीमाएं बहुत संवेदनशील हैं और इसे ध्यान में रखकर जरूरत के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाता है।

सिंह ने कहा कि नेपाल और भूटान से जुड़ी सीमा पर कोई समस्या नहीं है लेकिन बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा ’एक्टिव‘ है।

AGENCY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button