बोलबाज

अमित शाह ने नितीश को मुखौटा बताया: पढ़ें कुछ महत्वपूर्ण बातें

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार मात्र मुखौटा हैं, उनके पीछे लालू प्रसाद का ‘जंगलराज’ खड़ा है। नीतीश विकास की बात कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

भागलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। 

1. मैं भी कहता हूं कि बिहार में बिहारी ही शासन करेगा, लेकिन वह भाजपा का बिहारी होगा। अब नीतीश के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है।

2. भाजपा के पास कई लोकप्रिय नेता हैं, जो बिहार की सेवा कर सकते हैं। बिहार के मतदाताओं के कारण ही आज केंद्र में बहुमत की सरकार है।

3. सत्तारूढ़ महागठबंधन (राजद, जदयू, कांग्रेस) की हालत तो यह है कि महागठबंधन का अध्यक्ष ही महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

4. बिहार में सब कुछ है, लेकिन अच्छी सरकार नहीं है।

5. राजग ही बिहार का विकास कर सकता है। 

SaraJhan News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button