राज्य

जदयू के 26 में से 25 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी 

पीरो: जदयू की प्रखंड कमेटी में शामिल 26 सदस्यों में से 25 ने पार्टी छोड़कर लोजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया हैं। ऐसा करने से पार्टी को नयी कमेटी का गठन करने के लिये कार्यकर्ता बहाल करने होंगे।

अधिकांश सदस्यों के बागी हो जाने के कारण महागठबंधन में शामिल दलों को कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

हालांकि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सचितानंद सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह और राजद के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण साह का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि बफदार कार्यकर्ता अभी भी पार्टी के साथ है।

पार्टी के सदस्यों के बागी होने का सवाल ही नहीं उठता हैं। जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय का कहना है कि प्रखंड कमेटी में 26 सदस्य शामिल थे जिसमें से 25 सदस्यों ने लोजपा का दामन थाम लिया।

केवल एक मात्र सुमेर सिंह कुशवाहा जदयू के सक्रिय सदस्यों में से बच गये हंै। पार्टी ने उपर से अरूण प्रताप सिंह को अध्यक्ष बनाकर भेज दिया हैं। राजद और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण साह और सचितानंद सिंह के पाला नहीं बदलने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं।

तरारी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बतौर निर्दलीय मैदान में कुद चुके लालबिहारी यादव और मनोज उपाध्याय के समर्थकों के जोश खरोश से ऐसा लगता है कि राजद और कांग्रेस के अधिकांश कार्यकर्ता बागी हो चुके हैं। राजद और जदयू के बागी कार्यकर्ताओं की पहचान पार्टी के निर्देश पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने से लग रही हैं।

बतौर निर्दलीय मैदान में उतरने वाले बागी कार्यकर्ताओं का कहना है कि महागठबंधन में शामिल दलों ने टिकट के बंटवारे में लम्बी पारी खेली है। उनका यह भी कहना है कि पार्टी को जन – जन तक पहुंचाने के लिये लम्बे समय से कड़ी मेहनत की हैं।

वोटरों के बीच किये गये कार्यो और मिले समर्थन की जांच करने के लिये मैदान में आये हैं। हालांकि राजद के सत्यनारायण साह, जदयू के अरूण प्रताप सिंह और कांग्रेस के सचितानंद सिंह स्पष्ट शब्दों में बताते है कि पार्टी का जनाधार विधानसभा चुनाव के दौरान काफी बढ़ा हैं और सक्रिय सदस्यों के साथ – साथ पार्टी के कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ लगे हैं।

जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय का कहना है कि बड़ा हिस्सा लोजपा में शामिल हो गया हैं और एनडीए का दबाव महागठबंधन पर बना हुआ हैं। 

Vijay Kumar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button