राज्य

आदर्श उत्तराखंड निर्माण के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है: सीएम

चमोली/देहरादून: गुरूवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण में आयोजित उत्तराखंड सृजन 2015 राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किय।

रावत ने कहा कि एक आदर्श उत्तराखंड का निर्माण करने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। प्रदेश की तस्वीर बदलने में सभी को आगे आना होगा। 

रावत के स्वागत में स्कूली बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। 

बच्चों द्वारा भारतीय तकनीकी, आपदा प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन, साक्षरता, पर्यावरण बचाओं व राजजात जैसी विभिन्न झाकियों का प्रदर्शन किया गया। 

रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कुछ मंत्रों को अमल में लाना जरूरी है जिसमें पहला मंत्र शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना है। हमारा दूसरा रास्ता खेत खलियानों का है हमें अपनी पारम्परिक खेती के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पूर्ण प्रयास करना है। 

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष/विधायक कर्णप्रयाग डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, सुमति बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग विवेक प्रकाश, पोखरी रामजी शरण शर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Sanjay Shrivastava

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button