सिनेमा

दिलवाले, बाजीराव-मस्तानी की रिलीज को लेकर शाहरूख को कॉल नहीं किया: दीपिका

नई दिल्ली: यूं तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन दीपिका का कहना है कि उन्‍होंने शाहरूख की फिल्म दिलवाले की रिलीज को आगे खिसकाने के लिए कभी भी उन्हें नहीं कहा।

हालांकि दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी भी उसी दिन रिलीज हो रही है। 

संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी और रोहित शेट्टी की दिलवाले इस साल 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 

ऐसी खबरें थी कि दीपिका ने शाहरूख को फोन कर उनकी फिल्म की रिलीज आगे खिसकाने के लिए कहा था। गौरतलब है कि दीपिका ने बॉलीवुड में पदार्पण शाहरूख की ओम शांति ओम से ही किया था। 

इन खबरों पर टिप्पणी करते हुए दीपिका ने कहा, जब आप बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्म में काम कर रहे होते हैं तब आपके पास ऐसी बातों में पड़ने के लिए बहुत समय नहीं होता। आप बस यह कर सकते हैं कि आप अपना काम बेहद ईमानदारी से करें और बाकी आप निर्माता एवं निर्देशक पर छोड़ दें। मेरे शाहरूख के साथ निजी ताल्लुकात हैं। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी। 

बाजीराव मस्तानी में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं। दिलवाले में शाहरूख के साथ लंबे अरसे बाद काजोल नजर आएंगी एवं इसमें वरूण धवन, कृति सेनन भी हैं।

AGENCY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button