बोलबाज

भाजपा सरकार में तेजी से विकास: अमित शाह

अरवल/सासाराम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है। यही कारण है कि जिस राज्य में एक बार भाजपा की सरकार बनी वहां फिर पार्टी कभी नहीं हारी।

रोहतास जिले के नोखा और अरवल में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा:

1. लालू-नीतीश की जोड़ी विकास नहीं कर सकती। विकास नरेंद्र भाई के नेतृत्व में ही हो सकता है।

2. पिछले 25 वर्षो में गंगा और यमुना में बहुत पानी बह गया। देश में बहुत परिवर्तन हुआ है। सबसे बड़ा परिवर्तन विकास है। आज कई राज्यों के सभी गांवों में बिजली पहुंच गई, किसानों के खेतों में पानी पहुंच गया, लेकिन बिहार के गांव आज भी अंधेरे में हैं।

3. केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए पैकेज दे रही है और यहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि बिहार को पैकेज नहीं चाहिए, बिहार खुद अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा। 

4. मुख्यमंत्री किस मुगालते में हैं, इस पैकेज से बिहार का विकास होना है। केंद्र सरकार ने बिहार पर कोई एहसान नहीं किया है। यह पैकेज बिहार का हक है, जो अब तक की सरकारें बिहार को नहीं दे रही थीं। 

5. जिस राज्य में एक बार भाजपा की सरकार बनी वहां फिर पार्टी नहीं हारी। मध्य प्रदेश, गुजरात और छतीसगढ़ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने वहां तेजी से विकास किया, जिस कारण वहां लगातार भाजपा जीत रही है। 

SaraJhan News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button