बोलबाज

पढ़ें: सोनिया ने भागलपुर/गया रैली में क्या कहा

भागलपुर/गया: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व मोदी और केंद्र के द्वारा जितने भी वादे किए गए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।

1. बेरोजगारों को रोजगार देने के वादे किए गए थे। क्या बेरोजगारों की संख्या नहीं बढ़ गई? मोदी के लिए वादा करना चुनावी जुमला है। हमारे लिए यह जुमला नहीं। विकास हमारे लिए केवल नारा नहीं है।

2. केन्द्र सरकार द्वारा बिहार को जो 1.25 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है, उसमें सच्चाई कम, धोखा ज्यादा है। उसमें पुरानी योजनाओं को ही शामिल कर पैकेज बताया जा रहा है।

3. केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण देश के किसानों, श्रमिकों और बुनकरों का रोजगार प्रभावित हुआ है। सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा है।

4. मोदी की सरकार बनी है तब से महंगाई बढ़ी है, जिसे एक-एक व्यक्ति झेल रहा है। आज दाल की कीमतों में भारी वृद्घि हुई है, लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं बल्कि बिचौलियों को मिल रहा है।

5.  इसी तरह विश्व बाजार में तेल की कीमत गिर रही है परंतु इसका लाभ भी जनता को नहीं मिल रहा है। 

उल्लेखनीय है कि जद (यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस महागठबंधन में शामिल हैं। महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार हैं।

SaraJhan News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button