राज्य

दिल्ली में 26 सितंबर तक डेंगू के 6000 मामले

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में 26 सितंबर तक डेंगू के 5,982 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 17 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने यह जानकारी दी है।

अनधिकारिक रूप से मीडिया रपटों में मृतकों की संख्या 60 से ऊपर बताई गई है।

डेंगू के मामलों की यह संख्या 2010 के बाद अबतक की सर्वाधिक संख्या है। वर्ष 2010 में 6,000 मामले दर्ज किए गए थे, 2011 में 1,131 मामले, 2012 में 2,093 मामले, 2013 में 5,574 और 2014 में 995 मामले दर्ज किए गए थे।

इस वर्ष मृतकों की संख्या भी सर्वाधिक है। वर्ष 2010, 2011, 2012, 2013, 2014 में क्रमश: आठ, आठ, छह और तीन मामले दर्ज किए गए थे।

AGENCY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button