राज्य

भाजपा दाल-रोटी को छोड़ रंगीन टीवी का सपना दिखा रही है: जदयू

पीरो/अगिआंव: अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी प्रभुनाथ राम के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुये जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई पर रोक लगाने की रणनीति नहंी बनायी।

उन्होंने कहा भाजपा रोक नहीं लगनेे से दाल रोटी काफी महंगी हो गयी हैं। दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वायदा केन्द्र में काबिज भाजपा की सरकार नहीं कर पायी और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से हिसाब मांग रही हैं। भाजपा की समाज बांटने वाली नीतियों से सूबे की एकता पर खतरा मंडरा रहा हैं।

गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि भाजपा की नीतियों की वजह से समाज में लगातार बिखराव हो रहा हैं। पचास प्रतिशत महिलाओं को नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आरक्षण मिला हैं। नीतीश कुमार ने बिहार में पांच सौ पुल पुलियों को बनाकर विकास किया। कमजोर तबके के लोगों के लिये कानून बनाया। सभा की अध्यक्षता अवधेश पाण्डेय और संचालन देवेन्द्र यादव ने किया।

प्रत्याशी प्रभुनाथ राम ने कहा कि आप लोगों का स्नेह और आर्शिवाद मिला तो बिहार का विकास होगा।

सभा में शामिल लोगांे को जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, संदेश के पूर्व विधायक विजयेन्द्र यादव, अमित कुमार केशरी, रामेश्वर कुशवाहा, नागेन्द्र प्रसाद सिंह, नंदकुमार सिंह, बाबूनंद सिंह, रामचन्द्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, श्रीनिवास यादव, हरेन्द्र यादव और उपेन्द्र यादव ने सम्बोधित किया।

Vijay Kumar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button