राज्य

बुलंदशहर में पुरानी रंजिश के चलते किन्नर भिड़े 

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते किन्नरो में लाठी-डंडे चल गये।

जानकारी के अनुसार कई वर्ष पूर्व क्षेत्र बटवारे को लेकर विवाद नगर व औरंगाबाद क्षेत्र के किन्नरो में झगड़ा हो गया। 

विवाद को बड़ता देख किन्नर समाज के अन्य किन्नरो ने दोनो पक्षो का समझोता करा दिया। 

जिसके बाद से नगर व औरंगाबाद के किन्नरो में एक दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। 

नगर किन्नर चांदनी का आरोप है कि सोमवार शाम को औरांगाबाद से एक किन्नर का फोन आया कि सावरी किन्नर को हटा अटैक आया है। 

चांदनी अपने अन्य साथ किन्नरो के साथ गाड़ी लेकर औंगादबाद पहुंच गयी। 

आरोप है सावरी किन्नर के घर बैठक जब चांदनी अपने साथियो के साथ बात कर रही थी। तभी घोड़ा उर्फ रेशमा नामक किन्नर ने अपने साथियो के साथ आकर हमला बोल दिया। 

किन्नर चांदनी का कहना है कि रेशमा उर्फ घोड़ा ने लाठी-डंडो से अपने साथियो से मारपीट करते हुए सोने की चैन,पर्स,झुमकी,मोबाईल आदि सामान भी लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पुहच गयी। 

पुलिस चांदनी के साथ आये चार घायल किन्नरो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दो किन्नरो की गम्भीर अवस्था बताई जा रही है। घटना के बाबत जिला अस्पताल में भर्ती किन्नर ने बताया।  

Rohit Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button