देश/विदेश

स्थानीय घटनाओं के लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता: नायडू

नयी दिल्ली: ,दादरी में गोमांस खाने की अफवाहों को लेकर भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की हत्या और उसके बेटे को घायल करने की घटना की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि ‘स्थानीय घटनाओं’ के लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है और लोग खासकर युवा पीढ़ी इस तरह की घटनाओं में नहीं बल्कि विकास में रूचि रखती है।

मंत्री ने यह भी कहा कि कई ‘स्थानीय घटनाएं’ दुर्भाग्यपूर्ण हैं और निंदनीय भी हैं लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले स्थानीय हालात पर ध्यान देना चाहिए।

नायडू ने कहा, ‘‘लोग विकास चाहते हैं। मैं आपको बता दूं कि उनकी किसी और चीज में रूचि नहीं है। लोग उब रहे हैं.. दादरी में जो हुआ, कौन सही है, कौन गलत है, यह लोगों के लिए मुद्दा नहीं है। यह किसकी सरकार है? क्या यह स्थानीय सरकार है? विधि व्यवस्था राज्य सरकार का मुद्दा है। ये स्पष्टीकरण देना होगा लेकिन लोगों की इसमें रूचि नहीं है।’’

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी विकास, अच्छी नौकरियां, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा चाहती है। उन्होंने इन लक्ष्यों की दिशा में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देने के लिए जन धन योजना, अटल पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं की भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां-वहां दूसरी चीजें हो रही हैं। ये सब केंद्र सरकार के कारण नहीं हैं। ये स्थानीय घटनाएं हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उनमें से कुछ निंदनीय भी हैं। लेकिन साथ ही आपको संवेदनाओं, स्थानीय हालात को समझना होगा और फिर निष्कषरें पर पहुंचना होगा।’’ 

AGENCY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button