खासम-ख़ास

बुलन्दशहर में दो मुँह वाली बछिया ! 

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश के जिला बुलन्दशहर में एक गाय ने ऐसी विचित्र बछिया को जन्म दिया है जिसे देख कर आप हैरान हो जायेंगे। 

बुलंदशहर तहसील के गांव चंदेरू में एक किसान रामभूल के घर गाय ने सोमवार सुबह एक बछिया को जन्म दिया जिसके दो मुँह है।

यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और आसपास के कई गांवो के लोग बछिया को देखने के लिए आने लगे। 

विचित्र बछिया के दो मुँह है, चार आंखें और चार कान हैं। हैरानी की बात यह है कि बछिया के चारों कान चारों आंख और दोनों मुहँ सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। 

इस विचित्र बछिया को लोग उसे देवी का अवतार मानकर उसकी पूजा पाठ करने में लगे हैं। 

आमतौर पर इस तरह के विचित्र जानवरों के बच्चे जन्म के कुछ समय बाद ही मर जाते हैं मगर इस बछिया के सभी अंग समान रूप से कार्य कर रहे हैं और ये बछिया लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

Rohit Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button