राज्य

भूस्खलन से गुवाहाटी-शिलांग के बीच संपर्क टूटा

गुवाहाटी: पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वष्रा के कारण हुए भूस्खलन से गुवाहाटी और शिलांग के बीच आज भी सड़क संपर्क टूटा रहा।

एक आधिकारिक सूत्र ने आज यहां बताया कि कल शाम को बिरन्हट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था और आज फिर से नोंगपोह के पास उनमिंग में भूस्खलन हुआ जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर यातायात बाधित रहा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भूस्खलन के मलबे को हटाने के लिए कई बुलडोजरों को उतारा है। उम्मीद है कि कल तक सड़क से मलबा हटा लिया जाएगा।

भूस्खलन के कारण असम और मेघालय दोनों ओर सैकड़ों वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग-40 असम को मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ता है।

Agency

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button